घर के बाहर से साढ़े तीन साल का मासूम लापता, अपहरण की आशंका
रामपुर, सितम्बर 7 -- बिलासपुर। नगर की हंस विहार कालोनी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पिता के साथ आए एक साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्चे का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हो जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कालोनी के निवासी और वर्तमान में संतनगर बाजार कला रह रहे विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह अपने साढ़े तीन साल के बेटे कार्तिक को लेकर कपड़े लेने के लिए हंस विहार वाले मकान पर गए थे। जब विकास घर के अंदर कपड़े ढूंढ रहे थे, तभी कार्तिक दुकान से खाने की कोई चीज लाने की जिद करने लगा। विकास ने उसे 10 रुपये देकर पास की दुकान पर भेज दिया। काफी देर तक जब कार्तिक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित पिता ने दुकान पर जाकर पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि बच्चा रुपये देकर तुरंत चाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.