देवघर, अप्रैल 9 -- मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कालीमंडा रोड से गुरुवार शाम एक बाइक चोरी कर ली गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है काली मंडा रोड निवासी उत्पल कुमार मंडल अपनी ब्लैक सुपर स्प्लेंडर बाइक जेएच-21-के-392 घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया। कुछ देर बाद बाहर निकला तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन करने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो सूचना मधुपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस चोरी गई बाइक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.