मेरठ, अप्रैल 7 -- बागपत। पांची गांव में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची का बाइक सवार युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी बच्ची को अपनी ट्यूबवेल पर ले गया और अश्लील हरकत की। ग्रामीण बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को छुड़ाया। आरोपी युवक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पांची निवासी एक व्यक्ति दूसरे शहर में रहता है। वह पांची में सोमवार को एक शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार को उसकी 7 वर्षीय बेटी घर के बाहर अन्य दूसरी बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बाइक पर ले गया। उसके बाद साथ खेल रही बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण बच्ची की तलाश में जुट गए। किसी ने बताया की बाइक सवार ऊकावली के जंगल की तरफ गया है। ग्रामीण ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे जहां बच्ची युवक के साथ मिली। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.