नोएडा, अप्रैल 11 -- दादरी। कस्बे के नई आबादी मोहल्ले में शुक्रवार की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी नई कार के चारों टायर चोरी कर लिए। वारदात करने से पहले सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि करीब बीस दिन पहले उन्होंने नई कार खरीदी थी। कार घर के बाहर खड़ी कर रखते थे। शुक्रवार की रात चोरों ने कार के चारों टायर चोरी कर लिए। गाड़ी को जैक पर खड़ी कर फरार हो गए। उन्हें सुबह घटना का पता चला। घर में लगे सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि कैमरे का तार कटा हुआ था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.