घर के बाहर से ईंट हटाने को कहने पर सिर फोड़ा
गाज़ियाबाद, मई 18 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में मकान के सामने लगी ईंट हटाने को कहने पर दबंगों ने दंपति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दबंग किस्म के लोगों ने घर के बाहर ईंट रखी है। संजय कुमार ने बताया कि ईटों के कारण घर में सांप निकल रहे हैं। रविवार रात को ईंट हटाने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि दबंगों ने संजय शर्मा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उन्हें बचाने के लिए पत्नी आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दंपति को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गए। दबंगों ने ईंट मारकर महिला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.