रुडकी, मई 8 -- रुड़की। घर के बाहर बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिससे जमकर हंगामा हो गया और हाथापाई तक हो गई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में गुरुवार की रात बुलेट बाइक सवार दो युवक एक घर के बाहर खड़े होकर साइलेंसर से पटाखा छोड़ रहे थे। घर मालिक ने दोनों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि युवकों ने घर मालिक के साथ अभद्रता कर दी और गाली गलौज करने लगे। जिससे मौके पर जमकर हंगामा हो गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। यह भी पढ़ें- ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, युवक को पीटा इस बीच युवकों ने घर मालिक के साथ हाथापाई तक कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.