मेरठ, फरवरी 23 -- दौराला। नगर पंचायत लावड़ जलालपुर मार्ग पर घर के बाहर सफाई करने के दौरान हुए विवाद में रविवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। चौकी पर दी तहरीर में जलालपुर रोड निवासी मोनू सैनी ने बताया कि रविवार सुबह उसकी पत्नी मोनिका घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला अंजेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते पड़ोसी महिला ने गाली-गलौज की। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो महिला ने मारपीट कर घायल कर दिया। वह और उसका पिता ओमप्रकाश ने बीच बचाव का प्रयास किया तो पड़ोसी महिला ने राजपाल, ऋतिक, गिरीश और दीपक ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। वह पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.