फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- कायमगंज। नगर के मोहल्ला लोकमन में देर रात एक संदिग्ध युवक ने एक घर के बाहर चहलकदमी से हड़कंप मच गया। युवक ने काफी देर तक घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई। मोहल्ला लोकमन निवासी दानिश सिद्दीकी के घर के बाहर बीती रात करीब 2:58 बजे एक अज्ञात युवक आ धमका। दानिश की मां के अनुसार, युवक करीब 10 मिनट तक मुख्य द्वार पर खड़ा रहा और लगातार गेट बजाकर उसे खुलवाने की कोशिश करता रहा। आहट पाकर जब परिजन जागे, तो युवक वहां से भाग निकला। परिजनों ने आशंका जताई कि वह चोरी के इरादे से आया था। घटना के बाद जब दानिश ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले तो उसमें एक युवक दिखाई दिया। युवक लाल और सफेद रंग का ट्रैकसूट और सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने हुए था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने माम...