मुरादाबाद, मार्च 9 -- आधी रात को घर के बाहर शोर मचाने से मना करने पर दबंगों ने मझोला के एकता कालोनी निवासी भाजपा आईटी सेल के महानगर सह संयोजक के घर पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज भी की। 23 फरवरी की घटना की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार एकता कालोनी निवासी प्रशांत ठाकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा आईटी विभाग के महानगर सह संयोजक हैं। प्रशांत ठाकुर के अनुसार बीते 23 फरवरी को रात करीब 12 बजे उनके घर के बाहर कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोग आपस में गाली गलौज करते हुए शोर मचा रहे थे। उन्होंने बाहर निकलकर उन लोगों को घर के बाहर शोर मचाने से मना किया तो आक्रोशित हो गए। आरोप है कि सभी ने उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घर में ईंट-पत्थर आने से परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.