घर के बाहर शव दफनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
औरैया, मई 14 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम वैसोली में गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ट्रेन हादसे में मृत युवक का शव गांव पहुंचने पर परिजन उसे घर के बाहर दफनाने की तैयारी करने लगे। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद युवक का अंतिम संस्कार खेत पर किया गया। ग्राम वैसोली निवासी जबर सिंह 30 वर्ष पुत्र रामाधार का शव गुरुवार को गांव पहुंचा था। बताया गया कि मृतक की मां सत्यवती घर के बाहर गड्ढा खुदवाकर बेटे के शव को दफनाना चाहती थीं। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र, उपनिरीक्षक किशनवीर, नायब तहसीलदार हरिकिशोर तथा प्रधानपति जयवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.