धनबाद, मार्च 6 -- घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर पड़ोसियों ने मिल कर सिर फोड़ दिया। बचाव में आई पीड़ित की पत्नी और उनके दो देवरों के साथ भी मारपीट की गई। होली के दिन बुधवार को नावाडीह में यह घटना घटी। घायल सुरेश गोप का असर्फी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए शिकायत में घायल सुरेश की पत्नी किरण देवी ने बताया कि होली के दिन नेहाल गोप, उसका भाई पवन गोप, नीतेश गोप, राहुल गोप उनके घर के बाहर बैठ कर शराब पी रहे थे। पति ने जब उन्हें रोका तो वे लोग चहारदीवारी के अंदर आ गए और गाली-गलौज करते हुए पति के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच नेहाल की मां इच्छा देवी ने पति के सिर पर भारी सामान से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। राजेंद्र गोप व एक अन्य भी मारपीट में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.