अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय काले खां में शुक्रवार रात को घर के बाहर शराब पीने को लेकर टोकने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे के साथ मारपीट कर दी। इसमें दो लोग घायल हो गए। इसे लेकर हंगामा हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम के अनुसार मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला सराय काले खां में अफसर के घर के बाहर दूसरे पक्ष के कुछ लोग शराब पीते थे। आरोप है कि नशे में होने के साथ आरोपी जुआ खेलते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। कूड़ा भी डाल देते थे। कई बार विरोध करने पर सुधार नहीं हुआ। एक माह पहले अफसर ने घर के बाहर बल्ब लगा दिया, जाकि रोशनी में ये लोग शराब न पीएं। शुक्रवार देर शाम रोज की तरह कुछ लोग फिर से शराब पी रहे थे। नाजिम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.