बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर सोनहटी में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर हुए झगड़े में एक व्यक्ति पर डंडे से हमला कर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गनेशपुर सोनहटी निवासी सलीम अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने घर के बाहर था। इसी दौरान पड़ोस की रुखसार बानो पत्नी कलीम अख्तर और उसका बेटा अनस वहां आ गए। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो गाली-गलौज में बदल गई। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ने मिलकर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.