उरई, फरवरी 25 -- जालौन। घर के बाहर चार पहिया वाहन खड़ा करने को मना करने पर दो लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही रशीद व मोहित घर के बाहर चार पहिया वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद कर रहे थे। जब उसने विवाद करने से मना किया तो गाली, गलौज व पिटाई शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर जब मोहल्ले के लोग बचाने के लिए आए तो धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...