प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। शहर में लगातार बढ़ रहे चारपहिया वाहनों के कारण मोहल्लों में विवाद की स्थिति बनने लगी है। फाफामऊ निवासी विधि छात्र साहिल शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस समस्या पर संज्ञान लेने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि लोग एक-दूसरे के घरों के सामने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे गेट व दरवाजा खोलने में काफी दिक्कत होती है। इस कारण पड़ोसियों के बीच विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन शहर में एडवाइजरी जारी करे, जिसमें लोगों को निर्देश दिया जाए कि वे किसी भी व्यक्ति के घर के सामने वाहन पार्क न करें। साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देने की अपील की गई है, ताकि इस तरह के विवादों पर रोक लगाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.