पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने अपने घर के बाहर विवादित पोस्टर चस्पा कर दिया। मकान को बेचने की बात कहते हुए दूसरे समुदाय या एससी वर्ग के लोगों को ही मकान बेचने की बात लिखी गई थी। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान मालिक से बातचीत कर इस तरह के विज्ञापन लगाने से बचने की अपील की। इसके बाद मकान मालिक ने भी विज्ञापन से आपत्तिजनक शब्द हो हटवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...