घर के बाहर लगाया ईंट का ढेर, हटाने को कहा तो पीटा
कानपुर, मार्च 23 -- चकेरी। जाजमऊ में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर पड़ोसी ने ईंट का ढेर लगवा दिया। हटाने को कहने पर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें पीटा और मोबाइल तोड़कर कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने एसीपी कैंट के आदेश पर जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जाजमऊ के ओमपुरवा निवासी मोहम्मद अलीम के अनुसार 30 दिसम्बर 2025 को उनके पड़ोसी राहुल भारती ने घर के सामने ईंट का ढेर लगा दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपित ने अपने साथी बव्वा भारती, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद अरबाज, शाहिद मिर्जा और गुड्डू मोकेवाला ने मिलकर उन्हें पीटा। पीड़ित का मोबाइल तोड़कर कपड़े भी फाड़ दिए। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उंन्होंने एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय से शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.