घर के बाहर मोबाइल चला रही नौ वर्षीय बालिका गायब
मैनपुरी, मई 26 -- घर के बाहर मोबाइल चला रही 9 वर्षीय बालिका अचानक लापता हो गई। उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी दादी कोतवाली पहुंची और बालिका के गायब होने की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर की आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। बालिका का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाईं गई हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुराजपुरी निवासी रेखा मिश्र पत्नी शिवकुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी की कि 25 मई की शाम चार बजे उनकी पौत्री काव्या मिश्रा घर के बाहर मोबाइल चला रही थी। मोबाइल चलाते-चलाते वह गायब हो गई। उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर के बाहर मोबाइल चला रही नौ वर्षीय बालिका गायब कोई जानकारी न मिलने पर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। 9 वर्षीय बालिका के गायब होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.