घर के बाहर बैठे युवक पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- पूर्वी सहोदरपुर निवासी मो. परवेज गुरुवार को अपने घर के बाहर बैठा था। मोहल्ले का ही मो. आतिफ चार अन्य लोगों के साथ पहुंचा और रंजिश के चलते उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसके पिता गुलाम दस्तगीर पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में मोहल्ले के ही मो. आतिफ, मो. यासिर, मो. आदिल, मो. दिलशाद और मो. इरफान के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया। जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने दो आरोपियों मो. दिलशाद और मो. अतीक को रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.