घर के बाहर बैठे प्रधान प्रतिनिधि पर बरसाईं गोलियां
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा, संवाददाता। शाम को घर के बाहर चारपाई पर बैठे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर बाइक से आए दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन प्रयागराज लेकर चले गए। घायल के पिता ने पड़ोसी गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। हथिगवां थाना के पूरे जीत चौधरी निवासी 45 वर्षीय लाल बहादुर सिंह उर्फ लल्लन ग्राम प्रधान रुद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हैं। वह सोमवार शाम करीब 5:30 अपने पिता कल्लू सिंह के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। तभी बाइक से आए दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर उन्हें लेकर प्रयागराज ले गए। सूचना पर एसओ सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी फरार हो गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.