वाराणसी, मई 2 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। कल्लीपुर गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठी महिला की चेन छीनने के लिए बदमाश ने छीना-झपटी की। इस दौरान चेन टूटकर गिर गई। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर मिर्जामुरद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मलाड ईस्ट (मुंबई) की 55 वर्षीय मंजू देवी एक सप्ताह पहले मायके कल्लीपुर आई हैं। शुक्रवार शाम वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी एक युवक उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...