उरई, मई 31 -- उरई। जिला हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम कुर्रा में शनिवार रात घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के शव को उरई मेडिकल कालेज से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।शनिवार रात जिला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के कुर्रा निवासी 55 वर्षीय सुमित रानी पत्नी छविलाल बिजली न आने की वजह से घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। उनका मकान मझवां सड़क किनारे है। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। सिर में गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। बेटा सुनील तुरंत मां को स्थानीय अस्पताल ले गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करी...