नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-93 निवासी युवक को घर के बाहर बाइक खड़ी करना भारी पड़ गया। गाड़ी लेकर आए युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-93 निवासी आर्यन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना अपनी बाइक घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी करते हैं। वह 22 फरवरी को घर के बाहर खड़े थे, तभी कुछ लोग एक गाड़ी से आए और उन्हें बाइक हटाने के लिए कहने लगे। वह बाइक हटाने लगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। खुद को लोगों से घिरा देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों में से एक युवक का नाम राम है। उसके साथ तीन अज्ञात युवक थ...