लखीमपुरखीरी, मई 26 -- कफारा चौकी क्षेत्र के बसौना में पशु चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। गांव निवासी उमेश पाल के घर के बाहर बंधे एक जोड़ी भैंसा रविवार रात अज्ञात चोर खोल ले गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी गए भैंसों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित उमेश पाल ने बताया कि 17 मई रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह भैंसों को चारा देने के लिए बाहर पहुंचे तो दोनों भैंसे गायब मिले। पहले तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। उन्होंने कफारा चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- पशुपालक के डेढ़ लाख मूल्य के आठ बकरे चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...