अमरोहा, मई 11 -- हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप की भैंस रविवार देर रात घर के पास खुले में बंधी थीं। किसी समय अज्ञात चोरों ने भैंस चोरी कर ली। गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल सिंह की भैंस भी चोरी कर ली। रात करीब दो बजे इस बावत पता लगते ही पीड़ितों ने शोर मचा दिया। गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों भैसों का कहीं पता नहीं लगा। चोरी गई दोनों भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने अभी तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...