घर के बाहर बंधी दो बकरियां कार सवार बदमाश ले गए
इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी सराय दयानत में दिनदहाड़े कार सवार बदमाश घर के बाहर बंधी दो बकरियां चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी सराय दयानत निवासी दीपक ने बताया कि वह पिकअप चलाने के साथ पशुपालन भी करता है। मंगलवार दोपहर उसकी चार बकरियां घर के बाहर नाले की पटरी पर बंधी थीं। दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर सफेद रंग की कार से कुछ लोग पहुंचे और दो बकरियों को खोलकर कार में लाद लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.