बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के बिसंडी खुर्द गांव में तीन दिन पूर्व दरवाजे पर बंधी मुर्रा भैंस चोर खोल ले गए। पशुपालक ललित कुमार पुत्र कामता प्रसाद सुबह भूसा डालने को जगा तो भैंस गायब तक दंग रह गया। पूरे परिवार के साथ उसने खोजबीन की, पर पता नहीं चला। उसने बुधवार को कोतवाली नगर में तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...