बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम अधीनपुर में अज्ञात चोर रात के अंधेरे में घर के बाहर बंधी चार बकरियां चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम अधीनपुर निवासी फकीर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 मई की रात करीब तीन बजे वह अपनी बहू की विदाई के लिए उसके मायके गए थे। उनका बेटा भी एक शादी समारोह में डीजे बजाने गया था। यह भी पढ़ें- बांका : फतेहपुर महारानी स्थान में फिर हुई चोरी, सीसीटीवी सिस्टम भी ले गए चोर घर पर उनकी पत्नी अकेली मौजूद थी। इस दौरान सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पिकअप घर के पास आकर रुकी और अज्ञात लोग चार बकरियां लादकर फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.