बिजनौर, अप्रैल 22 -- नांगल सोती। घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दस अप्रैल को गांव तिसोतरा निवासी शुभम कुमार के घर पर कार सवार लोगों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फ़ैला दी थी। इस मामले में शुभम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में बुधवार को नांगल पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक पुत्र चमन निवासी चंदोक थाना नांगल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- हुमायूंपुर मारपीट-फायरिंग मामले में सात नामजद 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.