रुडकी, फरवरी 23 -- लक्सर, संवाददाता । खड़ंजा कुतुबपुर गांव के एक ग्रामीण ने अपने पड़ोसी पर घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि विगत 19 फरवरी की रात को वह व उसके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। लेकिन रात एक बजे उनके घर के बाहर फायर होने की आवाज से उनकी नींद खुल गई । उन्होंने खिड़की से देखा तो उनका पड़ोसी घर के बाहर खड़ा होकर गालिया दे रहा हैं।आरोप हैं कि उसने एक और हवाई फायर किया। गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.