घर के बाहर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
देवरिया, सितम्बर 2 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर मंदिर के निकट बुधवार सुबह करीब सात बजे एक निर्माणाधीन मकान के बीम के सहारे वृद्ध का शव लटका मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज इस मामले वृद्ध की बहू और रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। ग्राम एकडंगा निवासी रामध्यान कुशवाहा 62 पुत्र स्व सूबेदार कुशवाहा मंदिर के निकट मकान का निर्माण करा रहे है। कुछ कमरे तैयार है, जिसमें परिवार के साथ रहते है। उनकी चौराहा पर चाय की दुकान है। मृतक रामध्यान का इकलौता बेटा जितेंद्र कुशवाहा सूरत में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी गुड़िया रहती थी। सुबह उनका शव फंदे में लटका देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बहू भी घर से निकली। उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर छोटे भाई बाबूलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.