गंगापार, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के अटरामपुर इलाके में आपसी विवाद के चलते घर के बाहर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें पिता-पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अटरामपुर उर्फ नवाबगंज निवासी श्रीचंद सात मार्च को शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर रिश्तेदार को विदा कर रहे थे। इसी दौरान विनोद, विपिन, संजू देवी और रामदुलारे वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे अंशू को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उसकी आंख के नीचे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। आरोप है कि इस दौरान पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.