गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र की मोमीन कॉलोनी में बुधवार देर शाम घर के बाहर बने नाले में गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव मेरठ के पैतृक गांव ले गए। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। मूलरूप से थाना मुंडाली, जिला मेरठ के गांव दिसौरी निवासी फिरोज खान पिछले कई वर्षों से मोमीन कॉलोनी में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहे हैं। फिरोज खान फेब्रिकेशन का काम करते हैं और रोजाना शाम के समय काम से लौटते हैं। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने पर अक्सर उनका पांच वर्षीय छोटा बेटा अरहान दरवाजे पर खड़ा उनका इंतजार करता था। पिता के आने पर अरहान दुकान से कुछ दिलाने की जिद करता और उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.