कानपुर, मार्च 21 -- चकेरी। रेलबाजार में एक महिला ने आरोप लगाया है पड़ोस के युवक को घर के बाहर नशेबाजी कर गालीगलौज करने से मना करने पर आरोपित ने अपने परिवार के साथ मिलकर उन्हें पीटा। पीड़िता ने रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रेलबाजार के मीरपुर कैंट निवासी 45 वर्षीय महिला गुड्डन के अनुसार, उनका पड़ोसी युवक विवेक आए दिन शराब के नशे में उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करता है, जिस पर पीड़िता विरोध करती हैं। महिला ने बताया कि दस मार्च को वह अपनी एक साल की पोती को लेकर दरवाजे के बाहर बैठी।थीं। तभी विवेक नशे की हालत में आया और पीड़िता को बाल पकड़कर घसीटा। इसके बाद आरोपित उन्हें पीटने लगा। शोर शराबा सुनकर उनकी बहू बीच बचाव करने आई तो आरोपित के परिवारीजन अन्नू, मुकदर और प्रिया आ गए। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट की। इसके बाद धमकाते हुए चले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.