पटना, जनवरी 3 -- दानापुर थाना क्षेत्र के भट्टा पर गुरुवार देर रात घर के बाहर नशा कर रहे युवकों ने मना करने पर गृहस्वामी से मारपीट की। पीड़ित पवन कुमार ने जैक उर्फ सूरज, उसके छोटे भाई समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। बताया कि घर के बाहर कुछ युवक नशा का सेवन कर रहा था और हल्ला - गुल्ला कर रहा था। मना करने पर सभी ने मेरे दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.