उरई, मार्च 12 -- जालौन। घर के बाहर की दीवार निर्माण करा रहे व्यक्ति को पड़ोसियों ने रोक दिया। कारण पूछने पर पिता व बेटे की पिटाई कर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहजादपुरा निवासी गौरव सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर की दीवार का निर्माण कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान ही गांव के भानुप्रताप, अजय प्रताप, शिवम सिंह, आदेश सिंह वहां आ गए और निर्माण कार्य कराने से रोकने लगे। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे पिटता देखकर पिता रामप्रताप सिंह बचाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। पिटाई के बाद सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.