दरभंगा, अप्रैल 2 -- बहेड़ी। बहेड़ी बाजार के कर्पूरी चौक के पास चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। घटना गत 26 मार्च की रात की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित शत्रुघ्न साहू ने बहेड़ी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, उनकी बाइक घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। रात में चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। सुबह नींद खुलने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी एसआई विनय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.