घर के बाहर टहल रहे युवक को सांप ने डसा, भर्ती
संभल, जून 7 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा मोहल्ला अशोक नगर में रविवार शाम घर के बाहर घूम रहे युवक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे सीएससी चन्दौसी में भर्ती कराया। देवेंद्र शर्मा पुत्र रामोतार शर्मा निवासी ग्राम देवरखेड़ा मोहल्ला अशोक नगर रविवार की शाम पांच बजे घर के बाहर घूम रहा था। जैसे ही वह झाड़ियां के पास पहुंचा तो उसमें बैठे सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से सीएससी चन्दौसी लेकर पहुंचे। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक डा. हरविंदर सिंह ने उपचार के लिए उसे भर्ती कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.