गंगापार, जून 12 -- उतरांव थाना क्षेत्र के उतरांव गांव में गांव की नालियों का पानी भूमिधारी जमीन पर इकट्ठा हो रह है। उपजिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद इलाकाई पुलिस समस्या के निस्तारण में रुचि नहीं ले रही है। पीड़ित सालभर से समस्या के निस्तारण के लिए तहसील व थाने का चक्कर लगा रहा है। पीड़ित ने बताया कि अब मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की शिकायत करूंगा। पीड़ित फहीम ने बताया कि ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश के चलते मेरी भूमिधरी जमीन पर गांव की नालियों का पानी बहा रहे है। विरोध करने पर मारने की धमकी देते है। फहीम द्वारा मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी हंडिया से की गई। लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...