औरैया, जून 18 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गौतला में घर के बाहर चारपाई पर लेटे एक वृद्ध के साथ पड़ोसियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम गौतला, पोस्ट छछुंद निवासी कप्तान सिंह पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून की सुबह करीब पांच बजे वह अपने घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अशोक कुमार उर्फ भालू, रविंद्र कुमार उर्फ बच्चा तथा कुंदन पुत्रगण भरजाद सिंह लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से किए गए हमले में उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी वहां से चल...