पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम पिंजरा बमनपुरी निवासी दिनेश ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे उसके पड़ोसी बबलू,कल्लू घर के बाहर गाली गलौच कर रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर उसके परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...