गंगापार, अप्रैल 11 -- शनिवार को सुबह चार बजे के लगभग डेलौहा गांव के एक किसान के घर के सामने खड़ी पिकअप चोर उठा ले गए। जाते समय चोर जल्दबाजी में अपना जूता छोड़ गए। डेलौहा गांव के ननकूराम पटेल किसान हैं। रोज की तरह शुक्रवार को शाम वह पिकअप लेकर कहीं से पहुंचे तो घर के सामने खड़ी कर कमरे में सो गए, सुबह पांच बजे जब वह सोकर उठे तो घर के बारह खड़ी पिकअप गायब थी। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए पास पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के बारे में जानकारी की, लेकिन कुछ पता न चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...