घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में फैली दहशत
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव में खेलते समय बुधवार शाम लापता हुए छह वर्षीय बालक अनिकेत उर्फ कालू को गुलदार ने मार डाला। गुरुवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तहसील क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी निवासी भूदेव कश्यप का छह वर्षीय पुत्र अनिकेत उर्फ कालू बुधवार शाम गांव में खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।बालक की मौत के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष पड़े देखे। ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार बालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.