घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह से चेहरा नोचा, 32 टांके लगे
कन्नौज, अगस्त 30 -- Kannauj News: यूपी में आवारा कुत्तों के हमले से लोगों में दहशत फैली है। आए दिन कुत्तों के हमले से बुरी तरह से घायल होने के मामले आते रहते हैं। कभी बुजुर्गों पर कुत्ते हमला कर देते हैं तो कभी बच्चों पर कुत्ते टूट पड़ते हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ में एक बच्ची को कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह से नोचा था। ताजा मामला कन्नौज जिले के सामने आया है। हसेरन कस्बे में रविवार को घर के बाहर खेल रहे एक सात साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर उसका चेहरा बुरी तरह से नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे के चेहरे पर 32 टांके लगाए गए हैं। उधर कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे बुजुर्ग समेत तीन अन्य लोगों को भी हमलाकर घायल कर दिया। एक ही दिन में चार लोगों के कुत्ते के काटने की खबर से कस्बे में दहशत फैल गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को भगाने के लिए गलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.