घर के बाहर खेल रहे मासूम पर खूंखार कुत्तों का हमला, नोंचकर अधमरा किया, चेहरे-नाक पर मिले गहरे घाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बहराइच, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के बहराइच में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम फखरपुर क्षेत्र के पटसिया गांव में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम पर एक आक्रामक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह नोंचकर लहूलुहान कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े, लेकिन कुत्ता उन पर भी हमलावर हो गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे चलाने और पथराव कर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल बालक को फखरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्चे के चेहरे और नाक पर गहरे घाव हैं। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फखरपुर थाने के पटसिया गांव निवासी राम का तीन वर्षीय बेटा शिवमगन बुधवार देर शाम घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.