घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्तों का हमला, घायल
संभल, फरवरी 17 -- घर के बाहर खेलते समय सोमवार को दो साल के मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम को नोंच कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पंवासा ब्लॉक की पंचायत हिंडोली में सुधीश का दो वर्षीय पुत्र नेहार दोपहर के समय अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता उस पर झपटा और उसे घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक कई अन्य कुत्ते भी बच्चे पर हमला कर चुके थे। ग्रामीणों ने डंडों और पत्थरों की मदद से कुत्तों को भगाया और किसी तरह मासूम को उनके चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चे के शरीर पर कई गहरे घाव हो गए। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.