बदायूं, जून 25 -- दहगवां। घर के सामने खेल रहे एक छह वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव हसंनपुर टप्पा बेस में बुधवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंधियार गांव निवासी देव का छह वर्षीय पुत्र कार्तिक अपने नाना प्रेमपाल के यहां रह रहा था। बताया गया कि वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी गंगा स्नान कर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- मटियारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय मासूम कुचला, मौत हादसे में कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल दहगवां के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्स...