झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी, संवाददाता। पूंछ थाना के गांव महाराजगंज ढेरी में सीखते वक्त बेकाबू हुई कार ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराजगंज ढेरी निवासी मातादीन वंशकार का छह साल का बेटा महेंद्र वंशकर देर रात घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोहल्ले का एक युवक कार चलाना सीख रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे कार बेकाबू हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार पास खेल रहे महेंद्र को टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर गिरा और कार के पहियों की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। वहीं परिजन वहां पहुंचे और फूट-फूट पड़े। घायल मासूम को तुरंत सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.