पटना, जून 27 -- घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय ऋतिक कुमार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव के समीप की है। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हटिया निवासी सुगेस कुमार के पुत्र ऋतिक कुमार सुबह अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ऋतिक कुमार को कुचल दिया। जिससे मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने तुरंत मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है。 यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, मौतपुलिस कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार ई-रिक्शा का पता ल...