रुडकी, जून 16 -- रुड़की, संवाददाता। शहर और देहात क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे एक बालक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बामुश्किल बालक को बचाया। सिविल अस्पताल रुड़की में उसका उपचार कराया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 12 साल का साकिब सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और उसने साकिब पर हमला कर दिया। बालक के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने बामुश्किल कुत्ते को वहां से खदेड़ा। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रहे बालक पर झपटा लावारिस कुत्ता, पांव नोचा बालक के पांव में कुत्ते के काटने से गंभीर घाव हो गया है। उपचार के लिए बालक को सिविल अस्पताल रुड़की में लाया गया। एंटी रेबीज वैक्सीन और...